
publicuwatch24.-रायपुर: पूर्व सीएम भूपेश बघेल बुधवार को विधानसभा में बिजली की दरों में वृद्धि के मसले पर सीएम के जवाब से अपने कांग्रेस सदस्यों के संतुष्ट होने से नाखुश हैं। वो खुद सदन में मौजूद नहीं थे। लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी असहमति का इजहार कर दिया। उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि हम उस ‘ट्रंप ’को खोज रहे हैं जिसने सीजफायर किया था। गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही हल्के फुल्के अंदाज में शुरू तो हुए लेकिन आधे घंटे बाद ही तल्खी में बदल गई और समूचे कांग्रेस विधायकों को दिन भर के लिए निलंबित कर दिया गया। पूर्वाह्न 11 बजे प्रश्न काल शुरू होते ही भाजपा के अजय चंद्राकर ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के सदन बहिष्कार का मामला उठाया।
अजय ने कहा कि कल नेताजी ने सक्ती में स्थापित होने वाले निजी विश्वविद्यालय विधेयक का विरोध में बहिष्कार किया था आखिर क्यों? इस पर महंत ने कहा कि उन्होंने इसका नहीं, कृषि संशोधन विधेयक के विरोध में बहिष्कार किया था। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कल सीजफायर हो गया था। अब हम उस ट्रंप को खोज रहें हैं जिसने सीजफायर किया था। जबकि आपरेशन सिंदूर बढिय़ा था। इसके बाद सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हुआ।