
पब्लिकयूवाच – जांजगीर । छत्तीसगढ़ जिले के जांजगीर में क्वारंटाइन सेंटर में आज एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया । जांजगीर में सामने आए मजूदर के मौत के मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है। कि कोराना का सही टेस्ट नहीं होने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर हसौद क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। वहीं अचानक आज उसकी मौत हो गई। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि मजदूर जलोदर नामक बीमारी से ग्रसित था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
