Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
    • अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
    • प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
    • छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
    • ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
    • 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
    • पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
    • पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

      November 20, 2026

      अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

      November 20, 2026

      प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

      November 20, 2026

      छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

      November 20, 2026

      32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

      November 20, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ के कोरोना पैकेज में से आम आदमी को, गरीब, मध्यम वर्ग, किसान मजदूर, निजी नौकरी करने वालों, ठेलेवालों, खोमचे वालों छोटे दुकानदारों को रोज कमाने खाने वालों कितना मिला -कांग्रेस  
    रायपुर

    मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ के कोरोना पैकेज में से आम आदमी को, गरीब, मध्यम वर्ग, किसान मजदूर, निजी नौकरी करने वालों, ठेलेवालों, खोमचे वालों छोटे दुकानदारों को रोज कमाने खाने वालों कितना मिला -कांग्रेस  

    adminBy adminMay 27, 2020No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
     
     पब्लिकयूवाच – रायपुर । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि देश की 90 प्रतिशत जनता कोरोना आपदा के चलते आर्थिक रूप से प्रभावित है मजदूर वर्ग गरीब और किसान छोटे और मध्यम व्यापारी शहरी मध्यमवर्ग और नौकरी पेशा लोग भी अपने आप को असहाय महसूस करने लगे हैं लेकिन मोदी सरकार की प्राथमिकता केवल चंद पूंजीपतियों को वित्तीय सहायता देने की है। छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के नेता भी छत्तीसगढ़ की जनता की मदद करने के बजाय पीएम केयर फंड में पैसा डलवाने का काम कर रहे हैं। सवाल यह है कि कोराना लॉकडाउन और मोदी सरकार के कुप्रबंधन के परिणामस्वरूप आज संसाधन विहीन हो चुकी जनता को मदद की जरूरत है या प्रधानमंत्री मोदी के चंद चहेते उद्योगपतियों को?
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आपदा काल में वित्तीय समस्याओं से जूझ रहे प्रदेश के 19 लाख किसानों को 2100 रूपये प्रति क्विंटल और समर्थन मूल्य के अंतर की राशि 5 हजार 700 करोड़ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से देने का फैसला लिया है। विगत 21 मई को इस योजना की प्रथम किस्त के रूप में 1500 करोड़ प्रदेश के 19 लाख किसानों के खाते में भेजा जा चुका है और बाकी की राशि भी आगामी समय 3 किस्तों में किसानों के खाते में जमा कराई जायेगी। 1500 करोड़ रू. की राशि से छत्तीसगढ़ के व्यापार व्यवसाय में फर्क दिखने लगा है।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ के कोरोना पैकेज में से आम आदमी को, गरीब, मध्यम वर्ग, किसान मजदूर, निजी नौकरी करने वालों, ठेलेवालों, खोमचे वालों छोटे दुकानदारों को रोज कमाने खाने वालों कितना मिला भाजपा नेता यह बताएं ? गरीबों मध्यम वर्गो के लिये मोदी सरकार के पास कर्ज की घोषणाओं के अलावा कुछ और नहीं है। 20 लाख करोड़ में लुहार, सोनार, बढ़ई, ठेला रिक्शा चलाने वालों, निजी नौकरी करने वालों को, छोटे दुकानदारों को, सब्जी वालों, फूलवालों, छोटी-छोटी चाय दुकान नाश्ता ठेला-होटल चलाने वालों को अब तक कुछ नहीं मिला है। न इनको कुछ देने की भाजपा सरकार की नीयत है ।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार की आपदा राहत की पूरी सोच भूख थकान और बदहाली से पीड़ित इंसानों की मदद की नहीं बल्कि मोदी जी चंद पूंजीपति मित्रों को मुनाफा पहुंचाने और सरकारी कपंनियां सौपने की है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में नौ सांसद चुन कर दिए लेकिन आपदा काल में भारतीय जनता पार्टी के ये नेता छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति अपने दायित्वों से मुंह चुरा रहे है। छत्तीसगढ़ के खदानों और उद्योगों के सीएसआर फंड का पैसा भी पीएम केयर फंड में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा दबाव पूर्वक डलवाया गया है। मोदी सरकार की विश्वसनीयता संदिग्ध हो चली है और पीएम केयर फंड में अब वित्तीय पारदर्शिता आवश्यक है! छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने प्रदेश के सीएम रिलीफ फंड के आय-व्यय का हिसाब जनता के सामने रख दिया है अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद और नेता यह बतायें कि पीएम केयर फंड से छत्तीसगढ़ को अब तक आपदा राहत के लिए क्या मदद की गयी है? पीएम केयर फंड से छत्तीसगढ़ में कितनी मदद की गयी है? पीएम केयर फंउ से छत्तीसगढ़ में किसको मदद मिली है ।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी जिलों को कुल 24 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि जारी की है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से संबंधित जिले के खाते में जमा कर दी गई है।
    रायपुर, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, कबीरधाम और बिलासपुर जिले को 2-2 करोड़ रूपए, मुंगेली जिले को 1.50 करोड़ रूपए, बस्तर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और सूरजपुर जिले को 1-1 करोड़ रूपए, गरियाबंद, धमतरी, महासमुन्द, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कोण्डगांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले को 50-50 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है।
    इसके पहले मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदेश के 11 जिलों को 20-20 लाख रूपए कुल 2 करोड़ 20 लाख रूपए, सभी 28 जिलों को 25-25 लाख रूपए कुल 7 करोड़ और प्रदेश के सभी 146 विकासखण्डों को 10-10 लाख रूपए कुल 14 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी की जा चुकी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    By Publicuwatch AutherNovember 20, 2026

    व्हाट्सऐप पर मिली प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्रति, बाद में हार्ड कॉपी भी कराई गई…

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

    November 20, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.