
publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए ‘दाई-दीदी क्लिनिक योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत अब गांव की महिलाएं अपने घर के पास ही इलाज की सुविधा पा सकेंगी। न जांच के लिए शहर जाने की जरूरत है और न ही अस्पताल की लंबी लाइनों में लगने की।
इस योजना में महिला डॉक्टर, नर्स और दाई की टीम गांव-गांव जाकर मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से शिविर लगाएगी। यहां महिलाओं को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, इलाज, दवाइयां और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा दी जाएगी।
योजना के लाभ
महिलाओं और बालिकाओं की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
किसी भी बीमारी के लिए मुफ्त इलाज
विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा
जरूरतमंदों को मुफ्त दवा वितरण
उद्देश्य
इस योजना का मकसद ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को समय पर और नजदीक में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा न करें और समय रहते इलाज करा सकें।
पात्रता
लाभार्थी छत्तीसगढ़ की निवासी महिला होनी चाहिए
योजना के लिए किसी तरह का आवेदन जरूरी नहीं है
आधार कार्ड दिखाकर सेवा ली जा सकती है
सेवा कैसे मिलेगी
राज्य भर में मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविर लगाएंगी, जिनमें महिला डॉक्टर और नर्स मौजूद रहेंगी। महिलाएं अपने गांव या क्षेत्र में शिविर स्थल पर जाकर सीधे इलाज ले सकती हैं।