Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

    November 10, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    November 10, 2026

    हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
    • राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
    • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
    • रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
    • 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
    • बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

      November 10, 2026

      राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

      November 10, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

      November 10, 2026

      प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      November 8, 2026

      बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर

      November 8, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » परदेशिया तोमर बंधुओं के घर पर बुलडोजर चलेगा कब…
    रायपुर

    परदेशिया तोमर बंधुओं के घर पर बुलडोजर चलेगा कब…

    adminBy adminJune 6, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     बैंक वाले भी डरते थे तोमर बंधुओं के आतंक से, हिस्ट्रीशीटर परदेशिया तोमर बंधुओं का काला कारनामा
     परदेशिया रोहित, वीरेंद्र जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे, भतीजा पकड़ाया 
     पुलिस ने उनके घर से जब्त नगदी, जेवर, हथियार मीडिया के सामने पेश किया पुलिस ने
     छत्तीसगढिय़ों की गाढ़ी कमाई के सूध से बना आलीशान विला 
     
    publicuwatch24.-रायपुर। परदेशिया वीरेंद्र सिंह तोमर का दबदबा इतना था कि बैंक वाले भी उससे डरते थे। उसके पास जो बीएमडब्ल्यू कार थी वो यूको बैंक पेंशनबाड़ा शाका से 45 लाख लोन लेकर खरीदी था, तोमर इसकी किस्त तक अदा नहीं करता था। जबलपुर कोर्ट में वाद दायर करने के बाद भी कार को बैंक वाले जब्त नहीं कर पाए पुलिस ने रायपुर भाठागांव स्थित साई विला में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष परदेशिया वीरेंद्र तोमर और हिस्ट्रीशीटर परदेशिया रोहित सिंह तोमर के मकान पर छापा मारकर लाखों रुपए नकदी, सोने-चांदी के जेवर, लक्जरी गाडिय़ां, अवैध हथियार, जमीनों के दस्तावेज, नोट गिनने की मशीन जब्त किए हैं. वहीं परदेशिया दिव्यांश तोमर को गिरफ्तार किया गया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. यह कार्रवाई पुराने आपराधिक मामलों और आर्थिक गड़बडिय़ों की जांच के तहत की गई है. पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित 20 अपराध दर्ज हैं. 
    परदेशिया तोमर बंधुओं के घर से 30 ब्लैंक चेक मिले परदेशिया तोमर बंधुओं के घर से 30 ब्लैंक चेक मिले हैं, जो अलग-अलग लोगों के हैं. दरअसल आरोपित जिसे भी ब्याज में पैसे देते थे उनसे साइन करवा कर ब्लैंक चेक रख लेते थे. कुछ लोगों का बयान थाने में दर्ज किए गए हैं. जबरन चेक रखवाने की शिकायत दर्ज करवाई है. पांच महीने पहले म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी के मामले में पुलिस ने कमल खट्टर को गिरफ्तार किया था. जांच में पता चला था कि आरोपित के नाम से कई गाडिय़ां हैं. इसके बाद पुलिस ने 13 गाडिय़ां तोमर बंधुओं के घर से जब्त की थी. नोटिस देकर उन्हें पूछताछ के लिए तलब भी किया गया था. 
     अंडे के ठेले से करोड़ों तक का सफर
     परदेशिया वीरेंद्र तोमर समता कालोनी में 2008 में अंडे का ठेला लगाता था. वहीं से उसने ब्याज में पैसा देने की शुरुआत की. पहले 500 हजार रुपये दिया करता था. दो तीन साल बाद उसने सूदखोरी को धंधा बना लिया. लोगों को पैसे देकर 10 से 15 प्रतिशत ब्याज वसूलने लगा. नहीं देने पर मारपीट, अपहरण सहित अन्य वारदात करता था. देखते ही देखते उसने भाठागांव में करोड़ों की हवेली खड़ी कर ली. तोमर बंधुओं का करोड़ों की संपत्ति, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाडिय़ां, 5,000 वर्गफीट की आलीशान कोठी, लाखों की नकदी, सोना, और अवैध हथियारों तक का सफर न केवल चौंकाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कुछ रसूखदार लोगों की मेहरबानी और प्रशासनिक लापरवाही ने इस आपराधिक गतिविधियों को पनपने का मौका दिया. 
     परदेशिया तोमर बंधुओं का आपराधिक रिकार्ड 
    परदेशिया वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. रायपुर में पिछले कुछ वर्षों में दोनों भाई अपराध की दुनिया के बड़े चेहरों के रूप में उभरे हैं. दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी, और खारून नदी के घाट पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर अपराधों के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. उनकी शुरुआत रेलवे स्टेशन पर पॉकेटमारी जैसे छोटे अपराधों से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सूदखोरी, रंगदारी, और अवैध हथियारों के कारोबार में अपनी पकड़ मजबूत की। 
     परदेशिया तोमर बंधुओं की यूपी के एक बड़े नेता से गुफ्तगू 
    सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तारी के चार दिन पहले परदेशिया तोमर बंधुओ्ं की यूपी के एक बड़े नेता से चार घंटे तक बातचीत चली थी। खबर तो यहां तक है कि उसके घर के एक आर्मीमेन का आईकार्ड भी मिला है ।खबर में सच्चाई कितनी है इसकी जांच पुलिस को करनी चाहिए । 
    यूको बैंक ने दर्ज कराई हिस्ट्रीशीटर परदेशिया रूबी तोमर पर रिपोर्ट
     हिस्ट्रीशीटर परदेशिया रोहित और परदेशिया वीरेंद्र तोमर के घर से बुधवार को करोड़़ों के जेवर कागजात, महंगी गाडिय़ां जब्त करने के बाद अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं तोमर भाईयों की वसूली प्रताडऩा से पीडि़त सामने आने लगे हैं। रोहित तोमर, रूबी तोमर और परिजनों के खिलाफ पुलिस दर्ज कर रही सूदखोरी, कर्जा एक्ट, ब्लैकमेलिंग और संगठित तरीके से अपराध के मामले में दर्ज कर रही है।कल पुलिस ने रूबी तोमर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया था। पुलिस ने कल 37 लाख रूपए नगद के साथ पिस्टल, तलवार, जैसे घातक हथियार, और नोट गिनने की मशीन भी बरामद किया है। थार, बीएमडब्ल्यू जैसे लग्जरी गाड़ी में घूमने वाला हिस्ट्रीशीटर परदेशिया वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ यूको बैंक के अफसर भी थाने पहुंचे । एसएसपी उमेद सिंह ने बताया कि यूको बैंक से बीएमडब्ल्यू कार को आरोपी ने फाइनेंस कराया था और किश्त जमा नहीं कर रहा था। बैंक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आज मीडिया को बताया उनके द्वारा संचालित एक पोर्टल का भी पता चला है। जिसे वे भारतवंदन के नाम से ऑपरेट करते थे। 
    परदेशिया तोमर बंधुओं के ठिकाने से ये हुए जब्त 
    नकद राशि- 35,10,300 सोने के आभूषण- 734 ग्राम चांदी के आभूषण- 125 ग्राम लक्जरी वाहन- बीएमडब्ल्यू, थार, ब्रेजा। इलेक्ट्रानिक सामान- लैपटाप, आइपैड, सीपीयू, डीवीआर, चेकबुक, एटीएम कार्ड, नोट गिनने की मशीन दस्तावेज- जमीन की रजिस्ट्री, ई-स्टांप, लेन-देन का रजिस्टर अवैध हथियार- एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, पांच तलवार, जिंदा और आवाजी कारतूस।
    शहर के अलग-अलग थानों में रोहित के खिलाफ दर्ज मामले
     एक महिला ने 2015 में पुरानी बस्ती थाना में कर्ज नहीं चुकाने पर अप्राकृतिक कृत्य करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक युवक ने 2016 में पुरानी बस्ती थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कारोबारी को पैसा वसूलने जान से मारने की दी थी धमकी। कोतवाली में एफआइआर। भाठागांव की एक महिला ने मारपीट और जान से मारने की 2017 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाठागांव की महिला ने 2018 में पुरानी बस्ती थाना में ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली थाना में एक महिला ने 2019 में सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कबीर नगर के कारोबारी ने 2019 में ब्लैकमेलिंग-सूदखोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमलीडीह के एक व्यक्ति ने मारपीट और गाली गलौज की रिपोर्ट करायी दर्ज। वीआइपी रोड की होटल में पार्टी के दौरान जान लेवा हमला करने का केस दर्ज है। 
    परदेशिया वीरेंद्र तोमर के खिलाफ दर्ज मामले आजाद चौक थाने में 2006 में कारोबारी ने चाकू से हमले का केस दर्ज कराया। गुढियारी में कारोबारी ने 2010 में पैसों के लिए परेशान करने और मारपीट का केस दर्ज। 2013 में हत्या का केस दर्ज। 2016 में पुरानी बस्ती थाने में मारपीट का केस। भाठागांव की एक महिला ने मारपीट और जान से मारने की 2017 में रिपोर्ट दर्ज। पुरानी बस्ती पुलिस ने 2019 में धोखाधड़ी और कूटरचना का केस दर्ज किया। हलवाई लाइन के कारोबारी ने 2019 में ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज। 
    इन दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि जयदीप बेनर्जी 50 निवासी मकान नम्बर 302 तृतिय तल गोल्डन सेंड अपार्टमेंट बी एस एन एल आफिस के पास व्ही आई पी स्टेट शंकर नगर थाना खम्हारडीह रायपुर, मनीष साहू 36 पता सिकोला भाठा मुखर्जी चौक थाना मोहन नगर जिला दुर्ग तथा नासिर बख्श 45 निवासी यूनिहोम्स भाठागांव थाना पुरानी बस्ती का कथन लेने पर अपने अपने कथन में बताये कि परदेशिया रोहित तोमर विरेन्द्र तोमर एवं उसके परिजन तथा अन्य साी उधार के एवज में भरा चेक, कोरा चेक, कोरा स्टाम्प में हस्ताक्षर करवाकर सुरक्षा बतौर अपने पास रखते हुए व्याज की राशि अधिकतम वसूल करने के लिये लगातार जान माल एवं जेल भेजने की धमकी देते हुए पैसा वसूल किया गया है। डरा धमकाकर औने पौने दाम पर जमीन का रजिस्ट्री कराया गया है। कई वर्षों से ब्याज की राशि वे लोग कच्चे में लेते है और कुछ व्याज राशि अपने कर्मचारी योगेश अपने परिवार की महिलाएं शुभ्रा तोमर, नेहा तोमर के एकाउंट पर लेते रहे ।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

    November 10, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    November 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    रायपुर

    राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

    By Publicuwatch AutherNovember 10, 20261

    Publicuwatch24. Com – रायपुर l राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य…

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    November 10, 2026

    हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

    November 10, 2026

    रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

    November 10, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

    November 10, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    November 10, 2026

    हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

    November 10, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.