
पब्लिकयूवाच -रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम के 20 टंगियों में आज शाम पानी नहीं आएगा। जिससे कई इलाके के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल जल आवर्धन योजना के तहत 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट में नए पंप की फिटिंग की जाएगी। जिस कारण फिल्टर प्लांट में 5 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।
इन इलाको में नहीं आएगा पानी
रायपुर के भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाह भाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, समेत तमाम इलाकों में आज शाम जलापूर्ति प्रभावित होगी। इसलिए शाम को नल में पानी का इंतजार न करें।