
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर ने सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात लगभग 35 मिनट तक चली, जिसमें राज्य के आदिवासी क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, कानून व्यवस्था, तथा राज्य सरकार की नीतियों पर विशेष रूप से चर्चा हुई।