
publicuwatch24.-कांकेर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज कांकेर और कोण्डागांव जिलों के दो दिवसीय प्रवास के तहत चारामा स्थित शासकीय विश्राम गृह में पहुंचकर प्रशासनिक गतिविधियों की शुरुआत की। राज्यपाल के आगमन पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने भव्य स्वागत किया। चारामा में उनकी अगवानी कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने की, जिन्होंने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
राज्यपाल डेका को चारामा पहुंचने पर छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों द्वारा “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। राज्यपाल की सुरक्षा के लिए 80 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई, जिसमें जिला बल, एसएएफ और विशेष शाखा के जवान शामिल थे। चारामा में स्थित विश्रामगृह एवं आसपास के क्षेत्र को ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी में रखा गया।