
publicuwatch24.com-रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज आज जांजगीर-चांपा दौरे पर जाएंगे। वे 19 मई को होने वाली “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियों का जायजा लेंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा करेंगे। यह रैली कांग्रेस के प्रदेश स्तर के बड़े आयोजन का हिस्सा है, जिसमें प्रभारी सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बता दें कि यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जिसमें कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।