रायपुर। RSS नेता संजय तिवारी के बड़े भाई अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी का निधन हो गया है, CM साय ने उनके निधन पर दुःख जताया है।
X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचार प्रमुख श्री संजय तिवारी जी के ज्येष्ठ भ्राता श्री अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति