Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान

    November 11, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम

    November 11, 2026

    दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
    • भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
    • दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
    • घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
    • मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
    • जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
    • स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
    • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

      November 10, 2026

      राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

      November 10, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

      November 10, 2026

      प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      November 8, 2026

      बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर

      November 8, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सुशासन तिहार 2025 तृतीय चरण :जन शिकायतों और मांगों का प्रभावी समाधान का मंच है समाधान शिविर : सांसद रूपकुमारी चौधरी
    छत्तीसगढ

    सुशासन तिहार 2025 तृतीय चरण :जन शिकायतों और मांगों का प्रभावी समाधान का मंच है समाधान शिविर : सांसद रूपकुमारी चौधरी

    adminBy adminMay 6, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    सरकार जनता की समस्याओं को सुनने उनके द्वार पहुंच रही है : विधायक संपत अग्रवाल
    शिविर में कमिश्नर कांवरे एवं कलेक्टर लंगेह शामिल हुए
    शिविर में जाति प्रमाण पत्र, किसान किताब, श्रम कार्ड और आबादी पट्टा का किया गया वितरण
    publicuwatch24.com-महासमुंद। जिले में सुशासन तिहार के तृतीय चरण के अंतर्गत आज 06 मई को विकासखण्ड बसना के ग्राम गनेकेरा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विशिष्ट अतिथि बसना विधायक संपत अग्रवाल, रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कांवरे एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह भी शिविर में शामिल हुए। शिविर का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से की गई। शिविर में विभागीय स्टॉल भी लगाया गया था। विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने विभागवार प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी। साथ ही विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी आवेदकों को दी गई। इस आयोजन में कुल 15 ग्राम पंचायतों की सहभागिता रही, जहां 3786 मांग और 49 शिकायतें, कुल मिलाकर 3835 प्रकरण प्राप्त किए गए। इनमें से 3769 मांगों और 44 शिकायतों सहित कुल 3813 मामलों का समाधान कर दिया गया, वर्तमान में केवल 22 प्रकरण शेष हैं, जिन पर शीघ्र कार्यवाही की जा रही है।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने हितग्राहियों को किसान किताब, जाति प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड एवं आबादी पट्टा प्रदान किए। उन्होंने एवं अन्य अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। इसी क्रम में सरायपाली विकासखण्ड की ग्राम पंचायत केंदुवा में भी समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
    समाधान शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि शासन और प्रशासन जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे निडर होकर अपनी समस्याएं सामने रखें, क्योंकि इन शिविरों के माध्यम से जन शिकायतों और मांगों का प्रभावी समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के पहले चरण में प्राप्त आवेदनों में से 97 प्रतिशत से अधिक का निराकरण हो चुका है, जो प्रशासन की सक्रियता और पारदर्शिता का प्रमाण है। सांसद चौधरी ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से न केवल समस्याओं का निराकरण हो रहा है, बल्कि विभागीय अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आम नागरिकों को प्रदान कर रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों पर विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि विश्वास ही समाधान की ओर पहला कदम है।
    इस अवसर पर बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्यभर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान कर उन्हें राहत देना सरकार की प्राथमिकता है। ये शिविर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन में किए गए वादों को ज़मीन पर उतारने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।
     शिविर में रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कांवरे शामिल हुए। उनहोंने कहा कि इस अभियान से शासन और प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाना है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपनी शिकायतें और मांगें दर्ज करा सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस अभियान की शुरुआत की गई है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता न हो। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे समयबद्ध, पारदर्शी और ईमानदारी से आवेदनों का निराकरण करें।
    इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 8 से 11 तारीख तक आवेदन एकत्र किए गए, जबकि द्वितीय चरण में इन्हें पोर्टल पर अपलोड कर विभागों द्वारा निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिन मांगों के लिए संसाधन और बजट उपलब्ध थे, उन पर तत्काल कार्यवाही की गई, जबकि अन्य मांगों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजी जा रही है। कलेक्टर लंगेह ने बताया कि शिविर में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकते है। जिसका नियमानुसार समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहित पटेल, जनपद सदस्य डिलेश्वरी मिलाय निराला,  नरेन्द्र यादव, डेविड पटेल, सरपंचगण, जिला पंचायत के सीईओ एस. आलोक, एसडीएम मनोज खांडे, जनपद सीईओ पीयूष ठाकुर, तहसीलदार सुममता ठाकुर जिला स्तरीय अधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थे।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान

    November 11, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम

    November 11, 2026

    दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान

    By Publicuwatch AutherNovember 11, 20261

     *उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की तैयारियां पूरी पर्याप्त बारदाने के साथ किसानों के लिए…

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम

    November 11, 2026

    दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी

    November 11, 2026

    घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त

    November 11, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान

    November 11, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम

    November 11, 2026

    दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी

    November 11, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.