PU- रायपुर। डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज सीएम साय रायपुर में पदयात्रा करेंगे। वे सुबह 7 बजे से पदयात्रा के लिए तेलीबांधा तालाब पहुंच चुके हैं। सीएम साय तेलीबांधा से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा करेंगे। इस मौके पर उनके साथ खेल मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद हैं।
सीएम विष्णु देव साय पदयात्रा के बाद आज स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 11.20 बजे वन राज्य विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 12.20 बजे वे अपने निवास लौटेंगे।