
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक बूढ़ातालाब में बन रही चौपाटी को लेकर नगर निगम प्रशासन और पर्यटन विभाग के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने बूढ़ातालाब का औचक निरीक्षण किया और चौपाटी निर्माण में हो रही लापरवाहियों को लेकर अफसरों की जमकर क्लास ली।
महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा, “बूढ़ातालाब रायपुर के लोगों के लिए घूमने और सुकून पाने की जगह है, न कि व्यवसायिक कमाई का अड्डा। आम लोगों के चलने-फिरने के अधिकार का हनन नहीं होने दिया जाएगा। यदि कंटेनर जल्द नहीं हटाए गए तो नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।”