रायपुर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार…

पब्लिकयूवाच -रायपुर। पुलिस ने रेलवे, एयरपोर्ट और पुलिस विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ भिलाई, दुर्ग और राजनांदगांव में ठगी के कई मामले दर्ज हैं। यह मामला रायपुर के राखी थाना क्षेत्र का है, जहां निमोरा निवासी उमेश बारले को पुलिस ने 8 लाख की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भिलाई, दुर्ग और राजनांदगांव के युवक-युवतियों ने केस दर्ज कराया है। आरोपी पर बेरोजगारों से 8 लाख की ठगी का आरोप है।