बिलासपुर । होली के दिन अज्ञात हमलावरों ने पूर्व कांग्रेसी विधायक विधायक बंबर ठाकुर के आवास के घर में 12 राउंड गोलीबारी की जिसमें पूर्व विधायक और उनका सुरक्षाकर्मी घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोलीबारी के बाद चहलकदमी करते हुए भाग निकले।
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपनी पत्नी को आवंटित सरकारी आवास के प्रांगण में लोगों के साथ होली खेल रहे थे। इसी समय चार लोग आये और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक बंबर ठाकुर के पैर में गोली लगी है। बिलासपुर के पुलिस कप्तान संदीप धवल ने बताया की पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावर कथित तौर पर मुख्य बाजार की ओर पैदल भागे हैं।
पुलिस कप्तान संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमले के तुरंत बाद ठाकुर को इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला रेफर कर दिया गया, जबकि पीएसओ को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया।