
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भाजपा नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। ओपी चौधरी ने तावड़े की शुभकामनाओं और उनके योगदान को सराहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य का भविष्य उज्ज्वल और समृद्ध हो रहा है। चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से निरंतर समर्थन मिल रहा है, जिससे राज्य में आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति मिली है।