Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
    • अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
    • प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
    • छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
    • ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
    • 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
    • पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
    • पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

      November 20, 2026

      अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

      November 20, 2026

      प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

      November 20, 2026

      छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

      November 20, 2026

      32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

      November 20, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से लाखों मजदूरों की जिंदगी को बना दिया नरक- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
    रायपुर

    केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से लाखों मजदूरों की जिंदगी को बना दिया नरक- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    adminBy adminMay 18, 2020No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ में दूसरे प्रदेशों से अब तक 75 हजार मजदूर वापस आ चुके हैं। इन मजदूरों में 16 हजार मजदूर रेल मार्ग से और बाकी बचे 59 हजार मजदूर सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ लौटे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने व्यवस्था की है कि दो राज्यों की सहमति के बाद ही ट्रेनें चलेगी, इसलिए देरी हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक से मजदूर को लाने की सहमति में 3 दिन का वक्त लग गया। यूपी में भी इसी तरह की देरी हुई, वहीं जम्मू-कश्मीर से सहमति के लिए 11 मई को ही पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक सहमति मिली नहीं है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार राज्यों से एंड टू एंड ट्रेनें चला देती तो अब तक लाखों मजदूर अपने घरों में पहुंच जाते। राहुल जी के प्रवासी श्रमिकों से बात करने पर आप तिलमिला उठे। उन्होंने तो उनका दु:ख बांटने की कोशिश की। उस पर आप कहते हैं कि उन्होंने उनका समय बर्बाद किया। आपने तो लाखों मजदूरों का जीवन बर्बाद कर दिया है। आपकी नाकामी की सजा लाखों श्रमिकों को सहनी पड़ रही है।
    उन्होंने तीखा वार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से मजदूर पैदल चलने को बाध्य हुए हैं। अगर केंद्र ने सही निर्णय लिया होता तो आज सैंकड़ों मजदूरों की मौत नहीं होती। राहुल गांधी के प्रवासी मजदूरों से बातचीत पर निर्मला सीतारमण के आये बयान पर वार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार प्रवासी श्रमिकों से बात करने पर तिलमिला उठी है। उन्होंने तो उनका दु:ख बांटने की कोशिश की। उस पर आप कहते हैं कि उन्होंने उनका समय बर्बाद किया। निर्मला सीतारमण जी आपने तो लाखों मजदूरों का जीवन बर्बाद कर दिया है। आपकी नाकामी की सजा लाखों श्रमिकों को सहनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के रास्ते अधिकांश मजदूर बिहार, उड़ीसा, यूपी जा रही है, वो किराये के ट्रक से घर लौट रहे हैं। ये वो राज्य हैं, जहां भाजपा की सरकार है, अपने राज्यों में भी केंद्र सरकार ट्रेनों को नहीं चला पायी है। भूपेश बघेल ने कहा कि आप पूरे मामले में केंद्र सिर्फ ठीकरा दूसरे के सर पर फोडऩे का काम कर रही हैज्आपको शर्म आनी चाहिये, आपने लोगों की जिंदगी को नरक बना दिया है, इसे आपको स्वीकार करना होगा, जब आप ताली और थाली बजाने में देश में एकजुटता का दावा करते हैं, तो लाखों मजदूर जो सड़क पर चल रहे हैं, उसकी भी जिम्मेदारी आपको लेनी होगी।
    छत्तीसगढ़ सरकार ने 43 विशेष ट्रेनों को दी मंजूरी : कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज छह और विशेष ट्रेन की सहमति दी गई है। राज्य सरकार द्वारा इसके पूर्व 37 विशेष ट्रेनों की सहमति दी गई थी। इसे मिलाकर अब श्रमिकों को लाने के लिए 43 विशेष ट्रेनों की सहमति दे दी गई है। इन छह ट्रेनों में 19 मई को विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश और हैदराबाद तेलंगाना से चांपा व्हाया दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर आएगी। 20 मई को बिलासपुर से भाटापारा रायपुर दुर्ग होते हुए हरिद्धार उत्तराखण्ड के लिए ट्रेन रवाना होगी। जम्मू से बिलासपुर चांपा ट्रेन 20 या 21 मई को आना संभावित है। 22 मई को देहरादून, हरिद्धार, उत्तराखण्ड, से रायपुर, दुर्ग, भाटापारा ट्रेन और जम्मू से बिलासपुर ट्रेन 22 या 23 मई को पहुंचना संभावित है।
    जम्मू कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए 2 ट्रेनों की मिली अनुमति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर लॉकडाउन में जम्मू कश्मीर में फंसे हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए दो ट्रेनों की अनुमति मिल गई है। ये श्रमिक स्पेशल ट्रेन जम्मू से बिलासपुर-चांपा चलेंगी। पहली ट्रेन 20 या 21 मई को यहां पहुंचने की संभावना है इसी तरह दूसरी ट्रेन 22 या 23 मई को आएगी। जम्मू कश्मीर में फंसे श्रमिकों के लिए ख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 3 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अनुमति प्रदान की थी। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने 12 मई को जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य शासन के निर्णय से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ के इन श्रमिकों को वापस लाने के लिए ट्रेनों के संचालन के लिए अनुमति मांगी थी जिस पर जम्मू-कश्मीर शासन से अनुमति के पश्चात् दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रस्तावित की गई है।
    केंद्र सरकार को आज मालूम हुई मनरेगा की सार्थकता: सिंहदेव
     
    छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मनरेगा के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार किया है। मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि मोदी सरकार को आज मनरेगा की जरूरत मालूम हुई है, उन्हें मनरेगा की सार्थकता को स्वीकार करना चाहिए। बता दें कि संकट के सयम में छत्तीसगढ़ सरकार ने मनरेगा के जरिए प्रदेश के लाखों लोगों को रोजगार दिया है। लॉक-डाउन के मौजूदा दौर में इसने न केवल उनकी रोजगार की चिंता दूर की है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक संबल भी प्रदान किया है। मनरेगा के तहत प्रदेश में सामुदायिक और व्यक्तिमूलक आजीवन संवर्धन के कार्यों के तहत जल संरक्षण, कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन को मजबूत करने विविध परिसंपत्तियों का निर्माण किया जा रहा है। इन कार्यों में अभी सीधे रोजगार के साथ ही मनरेगा के तहत निर्मित हो रही परिसंपत्तियों से भविष्य में जीविकोपार्जन के बेहतर संसाधन मिलेंगे।
     
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    By Publicuwatch AutherNovember 20, 2026

    व्हाट्सऐप पर मिली प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्रति, बाद में हार्ड कॉपी भी कराई गई…

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

    November 20, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल

    November 20, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.