भारत में स्मार्ट लॉकडाउन की जरूरत

पब्लिकयूवाच-रायपुर । कोरोना लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की घर वापसी देश में बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इस बीच केंद्रीय रेल मंत्री के बयान के राज्यों में राजनीती गरमा गई है. सीएम भूपेश बघेल के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। वहीं मंत्री पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा – अगर 56 इंच का सीना है तो अभी दिखाने की जरूरत है। आज मजदूर भारी संकट से गुजर रहे हैं उनके सामने खाने पीने को लेकर विकट समस्या पैदा हो गई है। यहीं सही समय है, सरकार को अपना 56 इंच का सीना दिखाए।
आगे कहा कि केंद्र सरकार अपनी गलती छिपाने की कोशिश कर रही है। आपदा प्रबंधन की सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। बता दें कि आज केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने छत्तीसगढ़ सरकार पर मजदूरों के लिए ट्रेनों की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया था। इसे लेकर सीएम बघेल ने पीयूष गोयल पर सार्वजनिक रूप से गलत बयान देने का आरोप लगाया है।