
publicuwatch24.com-रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत को जन्मदिन की बधाई दी। X में पीसीसी चीफ ने लिखा, हमारे वरिष्ठ नेता, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका दीर्घकालिक जनसेवा का समर्पण और नेतृत्व छत्तीसगढ़ की राजनीति और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आपने प्रदेश की जनता के हित में जो कार्य किए, वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे।
हम आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और सफल जीवन की कामना करते हैं, ताकि आपका मार्गदर्शन और प्रेरणा हमें आगे बढ़ने की शक्ति देती रहे।