
पब्लिकयूवाच- रायपुर। बैंकों को चूना लगाने वाले कारोबारी सुभाष शर्मा और अन्य के खिलाफ कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग के तहत केस दर्ज कर 7 करोड़ 85 लाख रुपए की अचल संपत्ति जब्त की है।
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त की गई अचल संपत्ति में रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर सुभाष शर्मा की बहू सौम्या शर्मा के नाम पर जमीन और भवन, रायपुर के शैलेंद्र नगर स्थित सौम्या शर्मा के नाम पर आबंटित एचआईजी प्लाट, रायपुर पुराने धमतरी रोड स्थित जमीन और दुर्ग में उरला स्थित संपत्ति शामिल है। इन संपत्तियों का कुल मूल्य 7 करोड़ 85 लाख 85 हजार 893 रुपए आंका गया है।