
पब्लिकयूवाच- रायपुर। राजधानी के आजाद चौक थाना इलाके में सिविल इंजीनियर के ऑफिस में हुए चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी खुलासा किया है। इस पूरे मामले का मास्टर माइंड और चोर कोई नहीं, बल्कि बड़े भाई का ड्राइवर निकला है। कड़ाई से पूछताछ और परत दर परत जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई है। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में सलाखों के पीछे जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक कंकालीपारा निवासी सिविल इंजीनियर कारोबारी सोहन ताम्रकार के मुकुट नगर स्थित ऑफिस में लॉकडाउन के दौरान 18 अप्रैल के दिन चोरी की वारदात हुई थी। पीड़ित ने डेढ़ लाख रुपए कैश, एक लाख 20 हजार रुपए के सोने और चांदी के सिक्के के अलावा तिजोरी नहीं होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी।
आजाद चौक सीएसपी सुनील शर्मा के अनुसार मुंगेली निवासी आरोपी रूपदास मानिकपुरी को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित के बड़े भाई का ड्राइवर ही आरोपी निकला है। जिसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसे पहले से ही पता था कि ऑफिस में पैसा दीवार पर फिक्स तिजोरी में रखा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास 3 लाख 89 नगद समेत 7 लाख 39 हजार का सामान बरामद किया गया है। रूपदास चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका