
पब्लिकयूवाच- रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने दूसरे दिन भी बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक लाख से अधिक का प्रतिबंधित गुटखा तंबाकू जर्दा व विदेशी सिगरेट जब्त किया है. आपको बता दें कि मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है जहां जैन किराना होलसेल के संचालक उमन सिंह व उसके पुत्र शेखर सिंह को राज्य में प्रतिबंधित गुटका, तम्बाकू, जर्दा व विदेशी सिगरेट रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।