
पब्लिकयूवाच -रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की सेहत को लेकर नारायणा अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अजीत जोगी के मस्तिष्क में सेरिब्रल एडिमा (मस्तिष्क में सूजन) पाया गया। डॉक्टरों ने अजीत जोगी के सांस नली से गंगा इमली का बीज निकाला ।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की तबीयत आज अचानक खराब हो गई है. सांस लेने में तकलीफ तकलीफ महसूस होने के बाद उन्हें रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है. हालात को बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है. अजीत जोगी को रायपुर के श्री नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मेडिकल साइंस में कार्डियक अरेस्ट उस अवस्था को कहते हैं जब दिल शरीर के में खून पंप करना बंद कर देता है. कार्डियक अरेस्ट अचानक होता है. हालांकि जिन्हें दिल की बीमारी होती है उनमें कार्डियक अरेस्ट की आशंका ज्यादा होती है. डॉक्टरों के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट से पहले छाती में दर्द, सांस लेने में परेशानी, पसीना आना, चक्कर आना, बेहोशी, जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
पढ़े क्या कहा अस्पताल ने….

