
PUBLIC UWATCH-रायगढ। सुबह आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम शहर में स्थित एक केमिकल प्लांट से जहरीली गैस के रिसाव की घटना सामने आई। जिसमें 8 लोगो के मारे जाने और सैकड़ो लोगों के घायल हुए है। इधर कल दोपहर रायगढ जिले में घटी ठीक ऐसी ही एक घटना प्रकाश में आई है।
छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले के पुसौर तहसील के अंर्तगत स्थित ग्राम तेतला के शक्ति पेपर मिल की क्लोरीन टंकी सफाई के दौरान 7 मजदूर जहरीली गैस के रिसाव के चलते गम्भीर रुप से आहत हो गए है।
खबर है कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुसौर के अलावा कलेक्टर रायगढ़ और जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उनके निर्देश पर घायलों को तत्काल रायगढ़ के संजीवनी अस्पताल इलाज के लिये लाया गया था । यह घटना कल दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है।
घटना में आहत 7 मजदूरों मे से 3 की हालत नाजुक होने के कारण,प्रशासन पुनः हरकत में आ गया। जिससे मीडिया कर्मियों को भी घटना की सूचना मिल गई। प्रशासन ने बताया कि गम्भीर रूप से आहत एवं संजीवनी अस्पताल रायगढ़ में इलाजरत तीन मजदूरों को राजधानी रायपुर के अस्पताल में रिफर किया जा रहा है। वही अस्पताल पहुंचे कलेक्टर और एस पी ने मजदूरों के परिवार वालों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि शासन की तरफ से घायलों के इलाज में कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ा जाएगा।समाचार लिखे जाने तक आहतों को रायपुर ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है।