
publicuwatch24.-रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोयला लेवी घोटाले के आरोपी कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से मिलने केंद्रीय जेल जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का संस्कार रहा है आरोपियों को बचाना, भ्रष्टाचारियों को बचाना, जो देश विरोधी काम करते हैं उनके पक्ष में खड़ा होना. कांग्रेस का कोई भी नेता हो उनकी संस्कृति है.छत्तीसगढ़ सरकार के “केंजा नक्सली मनवा माटा” अभियान पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने सात राज्यों को लेकर मीटिंग की है. भारतीय जनता पार्टी सरकार का संकल्प है. आने वाले 2 साल के भीतर हमरा छत्तीसगढ़ नक्सली मुक्त हो. नक्सल पीड़ित व्यक्तियों के साथ हम सभी लोगों को खड़ा होना चाहिए, सरकार की यही मंशा है, इसलिए अलग-अलग कदम उठाए जा रहे हैं.