पब्लिकयूवाच- रायपुर । प्रदेश भर में एक तरफ जहां लॉकडाउन के चलते लोग अपने-अपने घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर हाथियों का झुंड लॉकडाउन का उल्लंघन कर दूसरे जिले में विचरण करता नजर आया. दरअसल महासमुंद से 15 किलोमीटर चलकर गरियाबंद जिले में पहुंचे 23 हाथियों के झुंड की एक शानदार वीडियो सामने आई है, जिसमें वो महानदी में नहाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को ड्रोन कैमरे से शूट किया गया है. हाथियों के इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी मयंक अग्रवाल ने ट्विटर पर शेयर किया है ।
