
publicuwatch24.-रायपुर। श्याम नगर नवजागरण समिति के द्वारा मदर टेरेसा वार्ड, श्याम नगर की गंभीर समस्याओं पर समिति के सदस्यों ने तेलीबांधा थानेदार से मिलकर गंभीर समस्याओं का ज्ञापन सौपा।
थानेदार विनय सिंग बघेल ने आश्वासन दिया कि सभी लोग मिलकर कानून के तहत समस्याओ का निराकरण करेंगे, कोई भी असामाजिक तत्व कानून को अपने हाथ मे नही ले सकेगा, अतिशीघ्र मोहल्ले का दौरा किया जायेगा।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व्यास पाठक, भाजपा की सक्रिय युवा नेता दीपक भारद्वाज (पोल्ले), समाजसेवी टोनी सिंह, समाज सेविका माधुरी पटेल, संतोष राठौर, सुनील सपहा व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।