Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 14, 2026

    जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय

    November 14, 2026

    धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
    • जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
    • धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
    • धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
    • गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
    • आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
    • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
    • छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

      November 14, 2026

      नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

      November 13, 2026

      UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

      November 13, 2026

      किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम

      November 13, 2026

      विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा

      November 13, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मुख्यमंत्री साय की सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
    छत्तीसगढ

    मुख्यमंत्री साय की सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    adminBy adminJune 23, 2024No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    उपमुख्यमंत्री शर्मा कवर्धा के पीजी कॉलेज इंडोर स्टेडियम में जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ किया
    publicuwatch24-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रविवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में कवर्धा नगर पालिका परिषद् द्वारा आयोजित जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और आवेदन लिया। उन्होंने आवेदन को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया। जन समस्या निवारण शिविर में कुल 474 आवेदन प्राप्त हुए। उपमुख्यमंत्री ने शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसी तरह कवर्धा नगर पालिका के सभी वार्डो के लिए जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। जनसमस्या निवारण शिविर की दिन और तिथि निर्धारित कर ली गई है। इस पहल का उद्देश्य जनता की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है, जिससे नागरिकों को राहत मिले और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय की सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा ताकि जनता को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखने का मौका मिल सके और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि सभी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नरेश वर्मा शिविर में उपस्थित रहे और आमजनों से प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के लिए प्रेषित करते रहे।
    जनसमस्या निवारण शिविर में स्वाथ्य विभाग के हेल्थ कैंप में 90 लोगों का जांच किया गया। इसके साथ परिवहन सुविधा केन्द्र के माध्यम से 160 हितग्राहियों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस बनाकर प्रदान किया गया। इसी तरह जनसमस्या निवारण शिविर में पेंशन के 06, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 06, आयुष्मान भारत योजना के 54, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के 04, आधार कार्ड बनाने का कार्य, आधार कार्ड के 08, राजस्व विभाग के 01, विद्युत विभाग के 09, राशन कार्ड के 36, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के 05, प्रधानमंत्री आवास के 18, श्रम विभाग पंजीयन के 15, नजूल विभाग 37,महिला बाल विकास विभाग के 02 और पीड्ब्लुडी नगर पालिका के 23 आवेदन प्राप्त हुए।
    जन समस्या निवारण शिविर में 160 लर्निंग लाइसेंस के सभी आवेदनों का किया गया तत्काल निराकरण
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जिला जन समस्या निवारण शिविर का अवलोकन कर पूरी व्यवस्था देखी। शिविर में युवाओं ने लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए शिविर स्थल पर ही ऑनलाइन आवेदन किया और उन्हें तत्काल लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने युवाओं को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया। शिविर में परिवहन सुविधा केन्द्र के माध्यम से लगभग 160 से अधिक युवाओं ने लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए शिविर स्थल पर ही ऑनलाइन आवेदन किया। जिसमें सभी आवेदनों का तत्काल निराकरण कर लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिया गया।
    युवाओं ने उपमुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लर्निंग लाइसेंस शिविर के अवलोकन के दौरान युवाओं से चर्चा भी की। लाइसेंस बनाने आए युवाओं ने इस शिविर के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। युवाओं ने कहा कि लर्निंग लाइसेंस बन जाने से सभी बहुत खुश है। इससे युवाओं के समय और धन दोनो की बचत हुई है। लर्निंग लाइसेंस शिविर लगाने से लाइसेंस बनाने में आने वाली समस्या से निजात मिली है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देश पर शिविर के आयोजन से सभी का लाइसेंस बनना संभव हुआ है। लाइसेंस बनने से मोटर सायकल, ट्रेक्टर, कार और अन्य वाहन चलाने का वैधानिक अधिकार मिल जाता है। इससे वाहन से जुड़े स्थानीय रोजगार के अवसर भी मिलते है।
    इन स्थानों में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर
    जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज से प्रारंभ हुआ जो 08 जुलाई 2024 तक चलेगा। जिसमें 26 जून 2024 को वार्ड क्रं. 09, 10, 11, 20 को स्थान वीर सावरकर भवन, 29 जून 2024 को वार्ड क्रं. 12, 13, 14, 15 को स्थान आत्मानंद विद्यालय कचहरी पारा, 02 जुलाई 2024 को वार्ड क्रं. 16, 17, 18, 19, 21, 22 को स्थान शौर्य भवन ठाकुर पारा, 05 जुलाई 2024 को वार्ड क्रं. 23, 24, 25, 26, 27 को स्थान शासकीय खालसा प्राथमिक शाला कवर्धा और 08 जुलाई 2024 को वार्ड क्रं. 01, 02, 03, 08 को स्थान पुलिस चौकी कैलाश नगर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय

    November 14, 2026

    धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र

    November 14, 2026

    धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

    November 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    By Publicuwatch AutherNovember 14, 2026

    शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम उत्कृष्ट…

    जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय

    November 14, 2026

    धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र

    November 14, 2026

    धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

    November 14, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 14, 2026

    जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय

    November 14, 2026

    धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र

    November 14, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.