publicuwatch24.-रायपुर। बस्तर में आज से विश्व प्रसिद्ध गोंचा पर्व की शुरूआत हुई। बधाई देते सीएम साय ने कहा, 617 साल से मनाए जा रहे इस पर्व में जगदलपुर के जगन्नाथ मंदिर में चंदन जात्रा विधान किया गया और देव विग्रहों को चंदन से स्नान कराया गया। इस पर्व के अंतर्गत 27 दिनों तक विभिन्न धार्मिक रस्में निभाई जाएंगी। मैं विश्वप्रसिद्ध गोंचा पर्व की शुरुआत पर बस्तर सहित समस्त प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे।