
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने दौरा रद्द कर वित्तमंत्री OP चौधरी को रनपुर भेजा है। मंत्री ने अपने X पर स्वागत का फोटो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, जशपुर जिले के बगीचा तहसील के ग्राम रनपुर में हेलीपैड पर क्षेत्रवासियों के आत्मीय स्वागत, अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार। धन्यवाद रनपुर… रायपुर में बड़ी बैठक जारी – मामले पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति और सद्भावना का गढ़ रहा है. कल जो घटना हुई है उसकी जितनी निंदा की जाये उतनी कम है. जिस तरह से ये घटना घटित हुई है, बहुत ही चिंता का विषय है. हमारी सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया है. सीएम ने घटना की विस्तृत समीक्षा की है. उपद्रवियों पर कड़ी से करवाई के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री की समाज प्रमुखों से भी चर्चा हो रही है. मुस्तैदी से जांच की जा रही है. आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. आज तक छग में ऐसी घटना का इतिहास नहीं रहा. छग की शांति और सद्भावना से खिलवाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं है. इंटेलिजेंस फेलियर के सवाल पर डिप्टी सीएम अरुण साव साव ने कहा कि घटना की जांच की शुरुआत हो गई है. गृहमंत्री देर रात तक घटना स्थल पहुंचे. घटना स्थल का अवलोकन किया है, शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील की है. समाज को बदनाम करने वाले तत्व पर कठोर कार्रवाई होगी.