
publicuwatch24-रायपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(IIT), मद्रास ने आज जेईई एडवांस्ड परीक्षा के रिजल्ट को घोषित कर दिया है। परिणाम को चेक करने के लिए लिंक को ऑफिशियल वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है। इस रिजल्ट में कुल 48,248 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है, जिसमें 7,964 फीमेल कैंडिडेट्स शामिल हैं। इस परीक्षा में आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने टॉप किया है। वहीं फीमेल कैंडिडेट्स में आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल ने टॉप किया है।
वहीं जेईई एडवांस्ड एग्जाम में रायपुर के रहने वाले रिदम केडिया ने देशभर में चौथा रैंक हासिल किया है। रिदम ने कोटा राजस्थान से पढ़ाई की और वहीं से एग्जाम दिया है। रिदम ने परीक्षा में कुल 360 में से 337 मार्क्स मिले हैं।
वहीं राजधानी के ही भाग्यांश साहू ने देश में 86 वां रैंक हासिल किया है। इससे पहले भाग्यांश साहू सेशन 2 एग्जाम 99.98 परसेंटाइल हासिल कर स्टेट टॉपर रहे। उनकी आल इंडिया रैंकिंग 321 थी। वहीं भाग्यांश का सेशन-1 में 99.95 परसेंटाइल आया था। कैंडिडेट्स JEE एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए X पर लिखा कि, शाबाश बेटा। जेईई एडवांस परीक्षा में राजधानी रायपुर के होनहार छात्र रिदम केडिया ने देशभर में चौथा स्थान हासिल कर हम सबको गौरवान्वित किया है। इस शानदार सफलता के लिए बेटे रिदम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।