
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता और मतदाताओं का आभार जताया है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 10 सीटों में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। एक सीट कोरबा में कांग्रेस आगे चल रही है। इनमें सबसे अधिक मार्जिन से रायपुर लोकसभा सीट Raipur Lok Sabha Seat पर बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं। वह 5 लाख वोटों से आगे हैं। वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से लगातार पीछे हैं।
यहां भाजपा के प्रत्याशी व मौजूदा सांसद संतोष पांडेय Santosh Pandey 44,209 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को केवल एक सीट कोरबा में हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट पर कांग्रेस से मौजूद सांसद ज्योत्सना महंत दोबारा चुनावी मैदान में हैं। इस बार भी वह भाजपा की प्रत्याशी सरोज पांडेय से 21,711 वोटों से आगे चल रहीं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू मतगणना में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। वह कुछ समय के लिए मतगणना स्थल से बाहर निकले थे। इस दौरान ही उनका भतीजा पल्लव साहू भी बाहर निकल हार को देखते हुए जोर-जोर से रोने लगा। इसके बाद राजेंद्र साहू ने अपने भतीजे को ढांढस बंधाया और कहा कि चुनाव में यह सब होता रहता है।