
दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल अपने समर्थकों के साथ टेडेसरा मतदान केंद्र पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी भूपेश बघेल अपने समर्थकों के साथ आया और मारपीट करने लगा। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि जब भूपेश बघेल पोलिंग बूथ के अंदर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उनके समर्थक मारपीट करने लगे। उन्होने बताया कि उनके हाथों में चोटें आई है। उन्होंने भूपेश व उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कही है। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता मारपीट से इनकार कर रहे हैं। बता दें कि निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक किसी भी प्रत्याशी को मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमतिन नहीं होती है।