रायपुर। 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की भी संभावना जताई है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है। रविवार को राजधानी रायपुर में 30 फीसदी बादल थे। दिनभर धूप-छांव का दौर चला। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछली रात यहां न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।