
publicuwatch24.-रायपुर। संविधान के जनक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र समूचे भारत की जनता के हित का संकल्प पत्र है। यह संकल्प-पत्र मोदी सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान, मजदूर को सशक्त बनाने के लिए किये जा रहे अभिनव कार्यों को पूर्णता प्रदान करने वाला संकल्प-पत्र है, जो 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के मार्ग को प्रशस्त करेगा। समृद्ध भारत और सर्वजन हितकारी संकल्प-पत्र के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा का हार्दिक आभार।