
publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा उम्मीदवार भूपेश बघेल को कार्टून में बीजेपी ने लबरा करार दिया है। तंज कसते बीजेपी ने अपने ट्विटर खाते में पोस्ट भी किया है। जिसमें लिखा, लबरा के लबारी कभू नई छूटे, राजनांदगांव के जनता ये भ्रष्टाचारी ला कभू नई भूले..। वही छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशिल आनंद शुक्ला ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कोई भी समझदार या होशियार नेता भाजपा की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहता, यही वजह है कि अब तक दो दर्ज से ज्यादा नेताओं ने टिकट जारी होने के बाद अपने नाम वापस ले लिए हैं। यही बीजेपी के दावों की असली हकीकत है बीजेपी अगर 400 सीटों के होती तो उन्हें दुसरे दल के नेताओं को अपने साथ नहीं लेना पड़ता। ED-IT का दुरुपयोग करके नेताओं पर दबाव नहीं डालना पड़ता, भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है और बौखलाई हुई है।