
publicuwatch24.-रायपुर। ऑल इंडिया फेंडरेशन आफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. शिवशंकर दुबे महासचिव इंजी. आर.सी. श्रीवास्तव, आईफोर्ड के जोनल सेक्रेटरी पी.के.नागदेव, छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजी. एसोसिएशन के संरक्षक इंजी. हरिओम शर्मा, पूर्व प्रान्ताध्यक्ष इंजी. आर. के. रिछारिया, प्रांताध्यक्ष एच. सी. राठौर वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष आलोक नागपुरे एवं महामंत्री प्रकाश सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में फोरम आफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन आज 16 मार्च को अभियंता भवन देवपुरी, रायपुर में आयोजित किया गया है।
प्रथम सत्र में सामान्य अधिवेशन होगा जिसमें सेवानिवृत्त अभियंताओं एवं कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगो पर चर्चा की जावेगी जिसमें निश्चित समयावधि पश्चात अतिरिक्त पेंशन, नियमित मेडिकल भत्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारियों को आयकर से मुक्त करने की मांगो पर विचार करते हुऐ मांग पत्र तैयार किया जावेगा। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में सन् 2024 2027 के लिये कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न किया जायेगा | संघ के प्रांताध्यक्ष एल.के.गहवई, उपाध्यक्ष शिशिर वर्मा, महासचिव पी.के.एस. सिंह चन्देल एवं कोषाध्यक्ष इंजी. ए.के. सिंह ने जानकारी दी कि अधिवेशन में पूरे प्रान्त से सेवानिवृत्त अभियंतागण शामिल होंगे।