
publicuwatch24.-रायपुर। शासकीय प्राथमिक शाला कांटाडीह स्कूल में शनिवार को न्योता भोज का आयोजन किया गया. शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रंजीत निषाद द्वारा अपने छोटे भाई की शादी की ख़ुशी में प्राथमिक शाला के बच्चों को खीर पुड़ी और सब्जी का भोज कराया. न्योता भोज में जनपद सदस्य मोनिका ध्रुव, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं संकुल समंवयक मनीष देवांगन उपस्थित थे. प्रधान पाठक मीरा श्रीवास और सभी टीचरों ने नवदंपति को शादी की बधाई दी और आशीर्वाद देते गिफ्ट दिए.