
publicuwatch24.-अकलतरा। अकलतरा के तरौद चौक जांजगीर मोड़ में स्थापित प्रथम महिला सांसद मिनीमाता कि प्रतिमा को असामाजिक तत्वों व्दारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिससे उनके अनुवायियों को आहत पहुंची हैं जिसके लिए अकलतरा थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया है जिसमें अरोपी पर कार्यवाही कि मांग करते हुए एवं हुबहू प्रतिमा स्थापित करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है अगर मांग एक सप्ताह में पूरी नहीं हुई तो समाज और सामाजिक संगठन व्दारा नगर बंद कर मिनीमाता चौक में अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जायेगा। जिसकी जवाबदारी पूरी शासन प्रशासन कि होगी। ज्ञापन में प्रमुख रूप से उपस्थित खुलन सोनवानी, महेश्वर टंडन, सुरेश मिरचन्य,एवन भारव्दाज, विकास भारव्दाज, आशीष बंजारे, वेंकट रमन पाटले, संतोष बंजारे, अविनाश खांडेल,सूरज भारती,सुरेन्दर लहरे, प्रेमचंद पाटले, निक्कू पाटले, बृजेश राय,अमन टंडन, संदीप टंडन,मनोज राय एवं समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।