
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भी मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में आगामी 4 दिनों में रात और दिन के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। रविवार को प्रदेश में अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया । यहां रात का पारा 8.6 डिग्री रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश में सरगुजा संभाग अब भी सबसे ठंडा है। हालांकि यहां दिन में कड़ाके के ठंड से राहत मिली है। दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है । वहीं, रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। संभाग के कोरिया जिले में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और बलरामपुर में 10.2 डिग्री रात का पारा रहा।