
publicuwatch24.-रायपुर। आंजनेय यूनिवर्सिटी में चल रहे दो दिवसीय सृजन 2.0 के दूसरे दिन आज फायरलेस कुकिंग, फैशन शो, मॉडल मेकिंग, वॉलीबॉल और शॉट पुट स्पर्धाओं के नाम रहा । शुक्रवार को हुए इन प्रतियोगिताओं में भी अलग – अलग स्कूलों से आए 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जब हम स्कूल में रहते है तो कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बारे में अक्सर सुनते हैं और वहां जाने का मन भी हमारा करता है । सृजन 2.0 में विगत दो दिनों तक हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में बहुत से प्रतिभागियों ने भाग लिए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का मन खुला होता है उनकी विचारशीलता आकाश से भी ऊपर होती है, आवश्यकता केवल अवसर के मिलने या देने की होती है, इसी कड़ी का निर्वहन आंजनेय यूनिवर्सिटी कर रहा है । सृजन 2.0 कार्यक्रम की संयोजक डॉ प्रांजली गनी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य स्कूली बच्चों के कौशल को निखारने का मंच प्रदान करना है । आज युवा दिवस के दिन विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने स्पर्धा में भाग लेकर विकसित भारत के विकास में क्वांटम जंप लगाने का प्रयास किया है । डॉ गनी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी स्कूलों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रो चांसलर दिव्या अग्रवाल, वाइस चांसलर डॉ टी रामाराव, प्रो वाइस चांसलर सुमीत श्रीवास्तव, डायरेक्टर जनरल डॉ बीसी जैन सहित सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।