
publicuwatch24.-रायपुर। रमन सिंह ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होने अपने ट्वीट में लिखा, स्वतंत्रता सेनानी से लेकर प्रधानमंत्री पद तक वह हर भूमिका में सदैव राष्ट्रसेवा में समर्पित रहे, विषम परिस्थितियों में भी देशभक्ति की भावना हृदय में जागृत किए पूरे उत्साह के साथ संघर्ष करने वाले श्री लाल बहादुर शास्त्री जी सदैव वंदनीय रहेंगे।
आज देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि है। जय किसान, जय जवान का नारा देने वाले शास्त्री जी ने 11 जनवरी, 1966 को ताशकंद में अंतिम सांस ली थी। शास्त्री जी एक कुशल नेतृत्व वाले गांधीवादी नेता थे और सादगी भरी जीवन व्यतीत करते थे। वे पंडित नेहरू के निधन के बाद सिर्फ करीब डेढ़ साल तक ही देश के प्रधानमंत्री रहे लेकिन इस छोटे कार्यकाल में उन्होंने अपनी काबलियत को पूरी दुनिया के सामने साबित किया था।