
publicuwatch24.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केन्द्र धमतरी में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा के नेतृत्व में परेड टीम द्वारा सलामी दी गई, ततपश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। खराब टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को चेतावनी दिया गया एवं अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारी को पुरस्कृत भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया की पुलिस विभाग में परेड महत्वपूर्ण है,परेड अनुशासन की जड़ होती है,सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को परेड अच्छा से आनी चाहिए। परेड में शामिल समस्त प्लाटूनों के ड्रील का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिये गये, परेड में उपस्थित समस्त जवानों से व्यक्तिगत वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया तथा अस्वस्थ कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का देखभाल करने हेतु समझाईस दी गई।