
publicuwatch24.–रायपुर। प्रदेश की जनता से सीधा रिश्ता रखने वाले प्रदेश के एकमात्र नेता बृजमोहन अग्रवाल है जिसके प्रदेश भर में लोकप्रियता है। एक ऐसे नेता है जो सीधे जनता से जमीनी रिश्ता रखने वाले है। बृजमोहन प्रदेश में ऐसे जनसेवक के रूप में स्थापित है जो धर्मात्मा तो है ही सनातन धर्म की ध्वजा बुलंदी से उठाए हुए आगे बढ़ रहे है। जिन्हें पूरे प्रदेश की जनता उनके धार्मिक क्षेत्र में योगदान को लेकर स्नेहवश मोहन भैइया के नाम से संबोधित करती है। रायपुर दक्षिण विधानसभा से आठवीं बार ऐतिहासिकर जीत हासिल करने वाले राजधानी के सबसे लोकप्रिय नेता बृजमोहन अग्रवाल है जिसे उनके विधानसभा क्षेत्र के अलावा पूरे प्रदेश की जनता बड़े से बड़े पद पर देखना चाहती है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बृजमोहन अग्रवाल शायद सबसे पसंदीदा नेता हैं। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में पटावा सरकार में मंत्री रहे इसके बाद रमन सिंह सरकार के तीनों कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, बायो टेक्नोलॉजी, पशुपालन, मछली पालन, अयाकट, धार्मिक ट्रस्ट जैसे विभाग भी हैं। 2023 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी महंत राम सुंदर दास को 67.919 मतों के अंतर से पराजित किया।