PU – रायपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु 17 नवंबर को मतदान होने जा रहा है, जिसके तहत जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है।
दूसरे चरण में 70 सीटों पर होगा मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है, जिनमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग के उम्मीदवार हैं। मतदान के दौरान प्रदेश के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।