PU – दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटूट (घर वापसी) के तहत दो इनामी सहित 8 नक्सलीयो ने आज पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। 08 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के साथ 06 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी अलग-अलग थाना क्षेत्र से सीआरपीएफ व डीआरजी जवानों के सर्चिंग के दौरान की गई है, जिसमें पांच लाख का इनामी मुन्ना बरसा नक्सलियों की प्लाटून नंबर 13 (पीपीसीएम) जिस पर पांच लाख का इनाम घोषित है। साथ ही एक लाख की ईनामी महिला नक्सली मंगली पुनेम की भी गिरफ्तारी की गई है।
मंगली गंगालूर माटवाडा (एलओएस) सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में कार्य करती थी। इसके अलावे अरनपुर थाना क्षेत्र से सर्चिंग के दौरान गिरफ्तार हुए चार नक्सली जिसमे रवा,मूका ,हिड़मा,माड़वी भीमा उक्त नक्सलीयो के खिलाफ पूर्व से थाना अरनपुर में 147,148,149,307 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट13(1) 38(2)39(2)अपराधों के धारा में शामिल नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से गिरफ्तार सभी छह नक्सलियों को जेल दाखिल कर दिया गया है।
गिरफ्तार महिला नक्सली मंगली पुनेम ने बताया कि ट्रेन डिरेल करने सहित अन्य बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रही। मौके से इन दोनों इनामी नक्सलियों के कब्जे से तीन नग डेटोनेटर, दो नग जिलेटिन रॉड, कार्डटेक्स वायर व 54650 रूपये नगद भी इन दोनों नक्सलियों के पास से बरामद किया गया है।
आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों में मार्जुम मिलिशिया कमांडर मंगड़ू पर एक लाख का इनाम घोषित था। दूसरे एक लाख की इनामी समर्पित महिला नक्सली टेटम पंचायत केएएमएस अध्यक्ष कुमारी लखमें सहित कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ही 08 नक्सलियों में मार्जूम पंचायत कृषि शाखा अध्यक्ष मंगडू सोड़ी, मार्जूम पंचायत मिलिशिया सदस्य कोसा राम मण्डावी, टेटम पंचायत मिलिशिया सदस्य हड़मा मुचाकी, ग्राम कोटरूम कमेटी उपाध्यक्ष बोटी मुचाकी, टेटम पंचायत केएएमएस उपाध्यक्ष कोसी मडक़ाम एवं टेटम पंचायत केएएमएस सदस्य देवे मडक़ाम ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सडक़ खोदने नक्सली बंद के दौरान बैनर, पोस्टर लगाने सहित अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल रहते थे।