नई दिल्ली। भारतीय किचन में लौंग का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। यह खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने का काम करती है। इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसकी साइज काफी छोटी होती है, लेकिन इसके फायदे उतने ही बड़े हैं। लौंग में एंटीवायरल, एंटीसेप्टिक और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं। जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करते हैं। अगर रोजाना सुबह खाली पेट लौंग चबाते हैं, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
डाइजेशन ठीक रखे
लौंग का उपयोग सदियों से पाचन को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता रहा है। इसमें मौजूद गुण सूजन, गैस और अपच को कम करने में मदद कर सकते हैं।