दिल्ली। नींबू पानी एक ऐसा ड्रिंक है, जिसे हर मौसम में लोग पीना पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट,पोटैशियम, प्रोटीन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, साथ ही आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आप रोजाना नींबू पानी पीएंगे, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
नींबू पानी पीने के ये हैं फायदे
शरीर को रखता है हाइड्रेट
अगर आप अपने सुबह की शुरूआत नींबू पानी के साथ करते हैं, तो आपकी बॉडी हाइड्रेट रहती है। इससे पाचन तंत्र भी दुरूस्त रहता है। साथ ही नींबू पानी का स्वादिष्ट ड्रिंक स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
विटामिन सी से भरपूर
नींबू विटामिन-सी का एक अच्छा स्रोत है। यह एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में बेहद कारगर माना जाता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आप रोजाना नींबू पानी का सेवन जरूर करें।