
publicuwatch24.-राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ शहर को फिर एक बार विकास कार्यों की सौगात मिली है जहा ब्राम्हण समाज में 15 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और डोंगरगढ़ विधायक भुवनेश्वर बघेल एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने किया। 15 लाख के इस विकास कार्यों में समाज के दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण और बाउंड्री वॉल निर्माण होना है. वही बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं इसी क्रम में डोंगरगढ़ में सभी समाज को विकास से जोड़ने के लिए भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जा रहा है जिस से समाज संगठित हो सके जिसके लिए पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समझो को उनके जमीन के साथ भवन देने का कार्य किया जा रहा है।