
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिला के दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. सीएम वहां पहुंचकर माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क का लोकार्पण और मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. रवानगी से पहले सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और अन्य मुद्दों पर भी अपना बयान दिया. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने 2013 में संकल्प लिया था. किसानों का दाना-दाना धान खरीदेंगे. डबल इंजन की सरकार ने फैसला लिया 10 क्विटल धान खरीदेंगे. क्यों उस समय दाना-दाना धान नहीं खरीदा गया ? बोनस क्यों नहीं दिया गया, किसके कहने पर रोका गया. रमन सिंह किसानों को ठगने का काम किया. हमने 20 क्विटल धान खरीदने की बात की तो श्रेय लेने में लगे हुए है. 2018 में जनता ने 15 सीटों पर बीजेपी को समेट दिया. झूठ के सहारे जनता के बीच नहीं जा सकते. ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे रमन सिंह ने ठगा नहीं. हर वर्ग को ठगने का काम रमन सिंह ने किया।